कटे हुए सेब, अनार के
दाने
अंजीर, खजूर और अखरोट
कटोरियों में करीने से
सजाते हुए
आपका इंतज़ार कर रहा था.
आप आये तो नहीं
पर, हाँ, एक नज़्म
ज़रूर आई
आते-आते ही बोली
यहाँ क्या करते हो
मैंने कहा- इंतज़ार.
बस यूहीं.
All the works are of a purely literary nature and are set on the fictional planet of Abracadabra. It has nothing to do with earthly affairs.