Declaration

All the works are of a purely literary nature and are set on the fictional planet of Abracadabra. It has nothing to do with earthly affairs.

Wednesday, April 17, 2019

Some Day




You came from nowhere
To show me some light
And a little bit of love
And a lot of wisdom
Be there
For I may need you
Some day.
Some day.

आंगन में एक चाँद टंगा है



आंगन में एक चाँद टंगा है 
अभी हाल ही में पूरा गोल था 
अब धीरे- धीरे कटने लगा है 
उसके दाग़ झलकते थे पहले 
अब वो दाग़ भी सिमटने लगा है 

गहरे सूने आकाश में वो चाँद 
कुछ दिन के लिए चमकने  लगा था  
बादल नहीं थे तो दमकने लगा था 
पर पक्ष परिवर्तन होते -होते 
अब वो चाँद भी दुबकने लगा है 

मौसम की आज़माइश भी है  
चाँद आएगा और जायेगा भी 
आकाश लाल और नील भी होगा 
मनुष्य आशातीत और आशाहीन भी होगा 
चक्र परिवर्तन का तो चलता ही रहेगा 


Thursday, April 4, 2019

तस्सलियाँ


मुझे अब तो वो तस्सलियाँ भी नहीं देते 

छोड़ दिया है मुझे मेरे हाल पे 

पूछते भी नहीं की क्या ग़म है तुझे  

ख़्वाहिशों से भरे इस सहमी दीवार पे

Wednesday, March 27, 2019

बच्चे


आकांक्षा आशा पुष्प 
रेगिस्तान में 
नखलिस्तान 
भविष्य की दौड़ 
टूटता हुआ आईना 
दम तोड़ता हुआ इंसान 

दामोदर तट की रेत


गोधूलि से पहले की बेला 
पीछे दूर टिमटिमाते कुछ मकान 
सामने नदी का निर्मल पानी
ऊपर सूर्य की धूमिल होती कांति 
नीचे दामोदर के तट की रेत
और उसके कुछ चमकते हुए कण
दिखा रहे हैं भविष्य का आईना 
और पूछ रहे है 
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

राजनीति


बहती नदी में 
एक उफनती लाश 
किनारे आकर लगी है 
कई जगहों से छिन्न-भिन्न 
ऊपर से सड़ने की बू 
फिर भी कुत्ते नोचते हैं 
और पूछते हैं- 
मेरा हिस्सा कहाँ है?

Saturday, February 2, 2019

On a Warm Sunny Day



It is a beautiful day out there
Warm and sunny
With yellow flowers peering around
And I miss you
I would have made you sit across my lap
And in your yellow top
You would have teased the yellow flowers
I would have wrapped you in my arms
And listen to the latest gossips
And laugh at your pleasant innocence
I would have enjoyed your lilting laughter
Like small jingle bells
And then I would have kissed you
On your pink lips
Warmed by the sun