Declaration

All the works are of a purely literary nature and are set on the fictional planet of Abracadabra. It has nothing to do with earthly affairs.

Tuesday, January 2, 2018

स्मारक

लपाभो गैस त्रासदी से पीड़ित लोगों के जीवन से सभी समस्याएं दूर करने का राम-बाण तरीका दूंढ़ निकाला गया है. करोड़ों की लागत से एक लम्बी सी स्मारक बना दी गयी. प्रदेश के हुक्मरानों का दावा था की इस स्मारक के बनते ही सारी समस्या एक ही झटके में सुलझ जाएगी. पीड़ितों को मुआवजा मिल जायेगा, बीमार लोग चंगे हो जायेंगे और दोषियों को सजा भी मिल जाएगी. ऐसा राम-बाण इलाज, वो भी चंद करोड़ों में. प्रपोजल पास हो गया. एक चीनी कंपनी ने टेंडर जीता. कुछ ही महीनों में स्मारक तैयार था. बादशाह सलामत फीता काटने आये. लेकिन तभी स्मारक के उपर की एक ईंट टूट कर गिर गयी. एक अजीब सी गंध चारों तरफ फ़ैल गई- जिन्दा इन्सान के जलते गोश्त की गंध.

झंडा

अबराकाडबरा नाम के एक पुराने देश की बात है. वहां एक गरीब राज्य है जिसको डीकू अभी भी लूट रहे हैं. वहां की राजधानी की एक पहाड़ी पर उस समय तक का सबसे ऊँचा झंडा लहराया गया. उस झंडे को कई सौ किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता था, जैसी की चीन की दीवार को चाँद पर से भी देखा जा सकता है.

जैसे ही झंडे को लहराया गया, उस राज्य में एक अनोखी बात हुई. सभी आदिवासियों के पेट भर गए. लड़कियों की खरीद फ़रोख्त बंद हो गई. राज्य की खनिज-सम्पदा का उपयोग वहां के लोगों की जिन्दगियों को सवारने में किया जाने लगा. डीकू की तानाशाशी अब इतिहास की बात थी.


128 किलोमीटर दूर गाडेमसी जिले की उस लड़की ने भी झंडे को देखा. झंडे को देखते ही बिना आधार कार्ड के ही उसकी भूख हमेशा के लिए शांत हो गयी.   

Monday, December 4, 2017

Your Palms Lined With Henna

Your palms lined with henna
Appeared like a playful panoply
Of arabesque motifs.
It took me away
To the land of the imaginary,
The abracadabra situated
In a desolate part of the world.

Losing myself in those radiating lines,
I try to find my own truths.
The lines tug at my heart
And wrestle with my mind.
Abandoned in reveries,
I try to seek succour
In a parched land.

I am overcome by a feeling
Of desire and its demise,
Of love and longingness,
Of sweet kisses in
Rainy afternoons,
Of warm embraces on
Cold December nights

Remembrances of things past
Roam around while I look at
Your palms lined with henna
Appearing like a playful panoply

of arabesque motifs. 

Monday, June 19, 2017

Gazing at the stars

In my part of world
the sky was lit up
with stars aplenty.
I yearned to sit
by your side and gaze at them
till my eyes closed.
Then lying by your 
gently heaving bosom
I wanted to be carried away
by the waters of a placid sea

To a destination beknown only to us

Monday, January 23, 2017

दिशरगढ़ गेस्ट हाउस के सामने / सेमल के फूल

सर्दी निचली सीढ़ी तक पहुँच गयी है। बस ड्योढ़ी छोड़ने भर की देरी है। सामने ही सेमल का पेड़ है जो खड़े-खड़े मुस्कुराते रहता है। रात आंधी आई थी, इस कारण से ज़मीन पर सेमल के फूलों का गलीचा बिछ गया है। इन फूलों का टेस गुलाबी रंग तुम्हारे होठों की याद दिलाता है। सुना है, इन फूलों से तकिया बनता है क्योंकि इससे मुलायम रुई मिलती है। मैं तुम्हें सेमल के फूलों से बना तकिया ला दूंगा। तब शायद तुम रोज़ रात चुप-चाप सो जाया करोगी और सपनों में आकर तंग नहीं करोगी। तब मैं चैन से सोऊंगा।

Wednesday, November 11, 2015

तितलियाँ री तितलियाँ

तितलियाँ री तितलियाँ
नीली तितलियाँ पीली तितलियाँ
रंग बिरंगी तितलियाँ
उड़ रही हैं आस-पास
धूप छनकर गिर रही है
इन मासूमों के पँखों से
और धरती पर बिखेरती जाती हैं ये  
अपनी सुन्दर सी परछाईयां

इस सवेरे उठकर देखा
शान्त प्रांगन के बीच
छुट्टी मनाती ये तितलियां
हरी घास और लम्बें पेड़ों
के बीच मचलती ये तितलियाँ
हलके से छूकर चली जाती
प्रसन्नचित्त और स्वतंत्र, चारों ओर
ठहकती-मचलती ये तितलियाँ

मन के अन्दर छिपी
कल्पनाओं की तरह
कभी बैठती कभी उड़ जाती
एक सामान्य से प्राणी को
जीवन दर्शन का पाठ पढ़ाती
आत्म-मंथन का मार्ग प्रशस्त करती
और फिर देखते ही देखते
उड़ जाती ये तितलियाँ

सर्दी की पहली सुगबुगाहट
जब धूप से परेशानी नहीं होती
इन नाचती हुई तितलियों की
क्रीड़ा को देख कर मन भर जाता है
पलों को समेटती, क्षण-भंगुरता से  
द्वंद करती, अपने एहसास को फैलाती
और अंत में बटोरती कुछ नहीं
सिर्फ ठह्कती-मचलती,
और उड़ जाती ये तितलियाँ
  
और आओ, और आओ
मेरे ज़िन्दगी के बागीचे में   
तितलियाँ री तितलियाँ
नीली तितलियाँ पीली तितलियाँ
रंग बिरंगी तितलियाँ

Sunday, October 4, 2015

Adventures on a Rudimentary Boat

A boat shall
Start sailing
Today.
It would not be
The first boat
To sail on this earth.
For innumerable boats
Have already sailed.
But nevertheless,
It is a special boat
Though rudimentary
But still sturdy.
For it has a soul
Nurtured by righteousness.
The sail cloth sprinkled
With softness of heart
Shall keep tugging on it
And goading it to sail in
The right direction.

And how will
The boat sail
Only time
Can tell.
But for sure
It is going to be
An adventure
For the sailors
Like never before.
For sailing together
And sailing alone
Are entirely different.

Of course
There would be
The moon overhead
And cool breeze
Of midnights
And there would be
Rising waters
Storms and tsunamis
And to soothe
The weary sailors
There would
Be long spells
Of monsoon winds
To enable the sails
Glide over the waters

Whatever it may be
But
For sure it is
Going to be
An adventure
On a rudimentary boat.

So enjoy the adventure
For you are a
Different sailor now
And, yes, sail well.